• Home
  • Articles
  • Interviews
  • Magazine
    • Subscription
    • Current issue
    • Previous issues
  • Current Affairs
  • Advertise with us
  • Contact Us
    • Contact Address

English Issue


 
Current Issue May 2012


 

Previous Issue April 2012

Current Issue

Download Current Issue: May 2012


Download Previous Issue: April 2012

Download Previous  Issue: March 2012

Primary links

  • Home
  • Articles
  • Interviews
  • Magazine
    • Subscription
    • Current issue
    • Previous issues
  • Current Affairs
  • Advertise with us
  • Contact Us
    • Contact Address

Links





WWW.UPSCPORTAL.COM - India's Largest Community for IAS Aspirants
 




Anchal Niyas

ECS Consultancy

Secondary links

  • Why Dialogue India?
Home » Blogs » admin's blog

Posted Mon, 02/20/2012 - 13:08 by admin

New Page 1

(राजधानी के प्रमुख संगठनों की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित, आन्दोलन की चेतावनी)
नई दिल्ली फ़रवरी 19, 2012। भारत सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा गऊ मांस के निर्यात की संस्तुति से आहत दिल्ली के प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संगठन आज लामबन्द नजर आए। सभी ने एक स्वर से प्रस्ताव पारित कर सरकार की थू-थू करते हुए इसे हिन्दुओं की आस्था पर चोट व देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ़ एक घिनौना षडयंत्र करार दिया। लगभग एक दर्जन से अधिक प्रमुख हिन्दुवादी व राष्ट्र प्रेमी गौ भक्तों के संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों तथा पूज्य संतों ने सरकार को चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि सरकार गऊ माता की हत्या पर उतारू रहती है तो देश भर में एक ऐसा लोकतांत्रिक अलख जगाएंगे कि यूपीए सरकार तो क्या इसको समर्थन देने वाले भी धराशायी नजर आएंगे।
वैठक की जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली के झण्डेवाल देवी मन्दिर के सभागार में आज प्रात: से ही बैठक में आने वाले गौ भक्तों के माथे पर गौमांस निर्यात को लेकर चिन्ता साफ़ नजर आ रही थी। पूज्य संतों की अध्यक्षता में भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद दिल्ली द्वारा बुलाई गई इस बैठक में जब सबने अपनी-अपनी बात रखी तो उपस्थित गौ भक्त सरकार के इस ह्रदयवेधक कार्य के खिलाफ़ आपने क्रोध को रोक न सके। उनकी भाषा शैली में आहत भावनाओं का समावेश स्पष्ट नजर आ रहा था। सभी ने एक स्वर से प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया कि अपने पशुपालन विभाग व योजना आयोग को तुरन्त निर्देश दे कि वे गऊ मांस निर्यात संबन्धी अपने प्रस्ताव को अविलम्ब निरस्त कर देश के सौ करोड हिन्दुओं व क्रषि पर आधारित जनता से माफ़ी मागे अन्यथा इसके गम्भीर लोकतांत्रिक परिणाम भुगतने पडेंगे। यह भी तय किया गया कि यदि सरकार नहीं चेती तो हम न्यायालय की शरण में भी जाएंगे।
भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद के प्रान्त महामंत्री श्री लवकेश गौड द्वारा बुलाई गई इस बैठक को परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंहल, प्रदेश अध्यक्ष डा राकेश रंजन, विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय गौ रक्षा प्रमुख श्री खेम चन्द, क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख श्री राष्ट्र प्रकाश, प्रान्त उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री परमानन्द मित्तल, राष्ट्रीय गौधन महा संघ के श्री विजय खुराना, हिन्दू महा सभा के डा संतोष राय, हरियाणा राज्य गौ शाला संघ के श्री हरिओम तायल, राष्ट्रीय सिक्ख संगत के सरदार रविरंजन सिंह, गायत्री परिवार के श्री विजय, दिव्य योग जाग्रति मिशन की श्रीमति प्रेम लता अरोडा, वानर सेना के श्री संजीव राठौड, आर्य समाज के स्वामी सत्य बन्धु सरस्वती, भाजपा के गौवंस विकास प्रकोष्ठ के श्री यश पाल गुप्ता, भारत गौ सेवक समाज के श्री सुखवीर सैनी, जैन समाज के श्री ओम प्रकाश जैन, अखिल भारत हिन्दू महा सभा के डा डी के कपूर व लव फ़ोर काऊ के श्री सुरेन्द्र सिंह के साथ संतों में बाबा नन्द किशोर मिश्र, डा राधाकान्त वत्स, जैनाचार्य श्री प्रमोद मुनि व बाबा रघुवर शरण दास सहित अनेक गौ भक्तों ने संबोधित किया।

  • admin's blog
  • Login to post comments
 

© 2010 Dialogue India Magazine.